श्याम रजक के खिलाफ फुलवारी में लालू प्रसाद का रोड शो,
माले प्रत्याशी गोपाल रविदास के समर्थन में वोट देने कि अपील कीलालू प्रसाद के रोड शो से महागठबंधन कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
फुलवारी शरीफ.अजीत :फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को चुनावी माहौल उस समय गर्म हो गया जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जेडीयू प्रत्याशी और पूर्व सहयोगी रहे श्याम रजक के खिलाफ खुलकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए भाकपा (माले) उम्मीदवार गोपाल रविदास के समर्थन में विशाल रोड शो निकाला. इस रोड शो ने फुलवारी की सियासत को नया मोड़ दे दिया है. लालू प्रसाद के रोड शो के बाद कुरान शरीफ की फिजा पूरी तरह बदल गई और गोपाल रविदास के समर्थन में लोगों ने जोरदार नारेबाजी भी रोड शो के दौरान किया. लालू प्रसाद के गोपाल रविदास के समर्थन में रोड शो के बाद महा गठबंधन कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल बन गया.

लालू प्रसाद यादव अपने काफिले के साथ दोपहर बाद फुलवारी शरीफ पहुंचे. रोड शो की शुरुआत पुलिस कॉलोनी से हुई, जहां पहले से ही हजारों की भीड़ जमा थी. रथ पर सामने की सीट पर बैठे गोपाल रविदास हाथ जोड़कर लोगों से समर्थन की अपील कर रहे थे, जबकि लालू प्रसाद रथ के अंदर से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते हुए महागठबंधन के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे थे. सड़क के दोनों तरफ, मकानों की छतों और दुकानों के सामने लोगों का जमावड़ा था, भीड़ सिर्फ लालु यादव की एक झलक पाने को उत्साहित नजर आई.
रोड शो पुलिस कॉलोनी से साकेत बिहार, खोजा इमली, फुलवारी ब्लॉक, चुनौटी कुआं, इसापुर, राय चौक, नोहसा मोड़, नवादा मोड़, एम्स गोलंबर, खगौल लाख, बीएमपी-16, फुलवारी हाई स्कूल, राष्ट्रीय गंज, बड़ी मस्जिद, चौहरमल नगर, नया टोला होते हुए थाना गोलंबर तक पहुंचा. कई जगह मार्ग में फूलों की बारिश, ढोल–नगाड़ों की थाप और “बदलो सरकार, बदलो बिहार”, “लालू यादव जिंदाबाद”, “गोपाल रविदास को जिताओ” जैसे नारों से माहौल राजनीतिक रंग में सराबोर रहा.

इस दौरान लालू प्रसाद ने जनता से अपील करते हुए कहा कि “गोपाल रविदास गरीब, मजदूर और वंचितों की आवाज़ हैं. गोपाल रविदास क़ो जिताओ तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनाओ का नारा भी दिया.
गोपाल रविदास ने भी रोड शो के दौरान कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता बदलने का नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि फुलवारी की जनता महागठबंधन के पक्ष में अपना फैसला दे चुकी है.
रोड शो में राजद, कांग्रेस और माले कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही. भीड़ के उत्साह को देखते हुए कई स्थानों पर पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा. ट्रैफिक क़ो रोका गया ताकि रथ का काफिला बिना बाधा के गुजर सके.इस रोड शो के बाद फुलवारी शरीफ में चुनावी समीकरण एक बार फिर गोपाल रविदास के समर्थन में माहौल बना गया.महागठबंधन खेमे में जहां जबरदस्त उत्साह है,



