BiharENTERTAINMENTLife StylePatna

तीन दिनों से फ्यूज खराब, फुलवारी के भुसौला दानापुर वार्ड नंबर 1 में बिजली गुल, लोगों में भारी आक्रोस

फुलवारी शरीफ, अजीत: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ के भुसौला दानापुर इलाके स्थित वार्ड नंबर 1 में पिछले तीन दिनों से एक फ्यूज खराब रहने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. लगातार लाइन बंद रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई भी कर्मचारी खराब फ्यूज को ठीक करने नहीं पहुंचा है. लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है.

बिजली नहीं रहने से रात भर लोगों की नींद हराम हो गई है. गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग काफी परेशान हैं. स्कूलों की छुट्टियों में घर पर पढ़ाई कर रहे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. वहीं बीमार लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. लोगों ने मांग की है कि खराब फ्यूज को तुरंत दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए ताकि वार्ड नंबर 1 के लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके.

Advertisement

स्थानीय ग्रामीण जे ई बिजली विभाग ने समस्या के संबंध में बताया कि उन्हें जानकारी देर से मिली है और उन्होंने वहां मिस्त्री को मरम्मत करने के लिए लाइन से चालू करने के लिए भेज दिया है उन्हें जब सूचना मिली तब फौरन बिजली कर्मियों को समस्या समाधान के लिए भेजा गया ,वीडियो बनाकर भेजने वाले ने उन्हें समस्या संबंधित कोई सूचना नहीं दिया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button