BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

हज़रत अमीरे शरीयत ने मदीना जाते समय हुए बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया

फुलवारी शरीफ. इमारत शरिया,बिहार झारखंड उड़ीसा बंगाल के अमीर शरीयत हज़रत मौलाना अहमद वली फ़ैसल रहमानी ने मक्का से मदीना जा रही बस के भीषण हादसे और उसमें हुई जानमाल की क्षति पर गहरा दुःख प्रकट किया है.हज़रत अमीरे शरीयत ने सऊदी सरकार और तेलंगाना सरकार से आग्रह किया कि मृतकों के परिवारों को उचित मुआवज़ा दिया जाए, हादसे की निष्पक्ष जाँच कराई जाए और ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ.

उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस दुःख में बराबर का सहभागी हूँ और दुआ करता हूँ कि अल्लाह तआला तीर्थयात्रियों की इस पवित्र यात्रा में किए गए हर नेक अमल को स्वीकार करे, उन्हें जन्नत का सर्वोच्च दर्जा अता फ़रमाए और परिजनों को धैर्य प्रदान करे.

Oplus_131072

इसी क्रम में ईमारत ए शरिया के नाज़िम मुफ़्ती मुहम्मद सईद-उर-रहमान क़ासिमी ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों की मग़फ़िरत तथा प्रभावित परिवारों के लिए सब्र की दुआ की. उन्होंने कहा कि यह त्रासदी केवल कुछ परिवारों की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की पीड़ा है.

जानकारी के अनुसार सभी मृतक हैदराबाद, तेलंगाना के निवासी थे और तेलंगाना सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button