BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaधार्मिक ज्ञान

मां दुर्गा के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

दानापुर से नीरज कि रिपोर्ट

दानापुर। आनंद बाजार स्थित बड़ी देवी मंदिर में चार दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा हाथी घोड़े व गाजे बाजे के साथ निकला। जहां भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए देवी मंदिर से बस पराव,थाना पर,गोला पर गाभतल,तकिया पर होते हुए नासरीगंज घाट पहुंचे।

Oplus_131072

घाट पर जलाभिषेक कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। उसके बाद यह शोभा यात्रा वापस देवी स्थान मंदिर पर पहुंच गई। मंदिर के अध्यक्ष अजय साव ने बताया कि 7 मार्च को नगर भ्रमण,8 मार्च को मां दुर्गा के प्राण प्रतिष्ठा एवं 9 मार्च को संध्या भजन के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस शोभा यात्रा में सोनू यादव,सुदेश यादव शंकर साब, इंद्र प्रसाद,भोला कुमार,प्रमोद कुमार समेत गई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button