BiharENTERTAINMENTLife StylePatna

राम लखन सिंह यादव की 20वीं पुण्यतिथि पर आर.एल.एस.वाई. कॉलेज अनीसाबाद में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

फुलवारी शरीफ:आर.एल.एस.वाई. कॉलेज, अनीसाबाद परिसर में शुक्रवार को कॉलेज के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शेर-ए-बिहार राम लखन सिंह यादव की 20वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर कॉलेज परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने की.
शोकसभा के दौरान उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने स्वर्गीय राम लखन सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया. वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया.
प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि राम लखन बाबू भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और कार्य आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का उनका सपना आज भी प्रेरणास्रोत है.
डॉ. प्रो. महेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार के शैक्षणिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने में राम लखन सिंह यादव की अहम भूमिका रही. उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए समर्पित कर दिया.
कार्यक्रम में प्रो. शंकर प्रसाद सिंह, प्रो. अशोक सिंह, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. रामबीनेश्वर सिंह, प्रो. वीरेन्द्र प्रसाद यादव, प्रो. परिहार, प्रो. राय श्रीपाल सिंह, प्रो. घनश्याम चौधरी, प्रो. रामजीवन यादव, प्रो. प्रसिद्ध कुमार, प्रो. मनीष भारती, प्रो. बीडी यादव, प्रो. अशोक यादव, रामजी राय, रविन्द्र कुमार सहित कॉलेज के कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का समापन राम लखन सिंह यादव के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button