BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatnaTechरोजगार

छठ की खुशियां मातम में बदलीं! पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, घाट पर मची चीख-पुकार

पटना में छठ महापर्व की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव स्थित पुनपुन नदी घाट पर नहाने के दौरान तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए। तीनों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को संध्या अर्घ्य से पहले किशोर छठ घाट की साफ-सफाई और सजावट के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वे नदी में नहाने लगे और अचानक गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना मिलते ही दीदारगंज पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। नदी में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस हादसे के बाद पूरे मिर्जापुर गांव में मातम पसरा हुआ है। जिन घरों में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब परिजनों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है।

Advertisement

फिलहाल किशोरों की तलाश जारी है। तीसरे किशोर की पहचान को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

पटना से अजीत की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button