BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICSTechUncategorizedधार्मिक ज्ञान

गांधी विद्यालय खगौल में मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती, जीवन संदेशों को किया गया साझा

खगौल, शुक्रवार 2 अक्टूबर कोअक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी विद्यालय, खगौल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों महान नेताओं के जीवन, संघर्ष, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी संदेशों को लोगों के बीच साझा किया।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से समाज और देश को नई दिशा देने का काम किया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का आधार बनाया। उनके विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Oplus_131072

कार्यक्रम में गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन एवं देश सेवा से जुड़े प्रसंगों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचारों को केवल जयंती समारोह तक सीमित रखने के बजाय उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति और सामाजिक सरोकार से जुड़े संदेश भी साझा किए गए। आयोजन में शामिल लोगों ने नई पीढ़ी को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं उनके संघर्षों से परिचित कराने पर जोर दिया।

Advertisement

कार्यक्रम के संयोजक संजय गांधी ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके जीवन और विचारों को समाज तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और युवा पीढ़ी को इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर लोजपा (आर) के पटना जिलाध्यक्ष चंदन यादव, भिखारी पांडे, प्रोफेसर प्रसिद्ध यादव, राजू जी, आनंद जी, वीरेंद्र जी, सुनील जी, रंजन जी, राजकिशोर जी, सुजीत जी सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button