BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

बेउर थाने का टॉप-10 अपराधी जीतू गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ, अजीत। बेउर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों में शामिल जीतू उर्फ जीतू कुमार को गर्दनीबाग स्थित कालीवाड़ी मंदिर के पीछे एक झोपड़ी से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ बेउर थाने में वर्ष 2021 में लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत चार मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि जीतू कालीवाड़ी मंदिर के पीछे स्थित एक झोपड़ी में मौजूद है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक दानापुर-01 के नेतृत्व में बेउर थानाध्यक्ष अफसर हुसैन ने पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से जीतू उर्फ जीतू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित एतवारपुर, थाना परसा बाजार, पटना का रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चार मामलों में था वांछित

पुलिस के अनुसार, जीतू के खिलाफ बेउर थाने में चार मामले दर्ज हैं। बेउर थाना कांड संख्या 371/21 में धारा 411/34, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी)(ii)(बी) के तहत मामला दर्ज है।

Advertisement
Oplus_131072

इसके अलावा कांड संख्या 357/21 में धारा 392, कांड संख्या 359/21 में धारा 392 और कांड संख्या 369/21 में भी धारा 392 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में वह वांछित था।

विशेष टीम ने की छापेमारी

छापेमारी दल में बेउर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अफसर हुसैन, पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार राय, राहुल दास, विजय कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने टॉप-10 अपराधी की गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button