BiharENTERTAINMENTLife StylePatna

‘भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज’ पर व्याख्यान आयोजित

फुलवारी शरीफ. पटना सायंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से 28 नवम्बर 2025 को “भारतीय संविधान : एक जीवंत दस्तावेज़” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बी.डी. कॉलेज, पटना के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विजय शंकर विक्रम उपस्थित हुए. उन्होंने संविधान के विकास, संरचना, विशेषताओं और समयानुसार होने वाले संशोधनों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और यह कठोर व लचीले स्वरूप का अनोखा मिश्रण है, जिसमें अब तक 106 संशोधन हो चुके हैं.

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अलका ने की. उन्होंने संविधान की आत्मा, नागरिक जिम्मेदारियों और उच्च शिक्षा में संवैधानिक मूल्यों की आवश्यकता पर जोर दिया. मुख्य वक्ता ने प्राचार्या और अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में सभी छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ भी दिलाई.

कार्यक्रम का शुभारंभ एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनुपम अनुराग के स्वागत संबोधन से हुआ, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ममता राज ने किया.

इसी अवसर पर न्यूटन छात्रावास में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राचार्या और मुख्य वक्ता द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button