BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaधार्मिक ज्ञान

पटना में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

फुलवारी शरीफ. अजीत । पटना के संपतचक, फुलवारी शरीफ, परसा बाजार, रामकृष्ण नगर और आसपास के तमाम इलाकों में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई. जानी पुर, अनीसाबाद, बेउर, जगनपुरा, कुरथौल, पुनपुन बांध, बैरिया, इलाही बाग़, बेलदारी चक, क़ोली कमर, जी महुली सुरक्षा बांध इत्यादि क्षेत्रों में स्कूल, कार्यालयों और सभी प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया.पूरे इलाके में दिनभर पूजा, हवन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा और देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही

Oplus_131072

पटना पेपर मिल में भी भव्य आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. रामानंद यादव पहुंचे और लोगों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर पटना पेपर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर धनंजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया.

विधायक डॉ. यादव ने कहा, “विश्वकर्मा पूजा श्रम और कौशल का पर्व है. यह हम सबको मेहनत और सृजन की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button