BiharLife StylePatna

1000 बच्चों को संस्कृति बोध परियोजना से जोड़ने का लक्ष्य

  • संस्कृति बोध परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को दिया जायेगा प्रशस्ति पत्र
  • संस्कृति बोध महाअभियान के लिए बनाई गई टोली : प्रधानाचार्या

फुलवारीशरीफ। फुलवारीशरीफ स्थित उदासीन नानकशाही सरस्वती विद्या मंदिर फुलवारी श्री में शुक्रवार को प्रधानाचार्या सुसुम यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी आचार्यों की सहभागिता हुई। बैठक का मुख्य   लक्ष्य संस्कृति बोध परियोजना महाअभियान था। प्रधानाचार्या ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान में सभी आचार्यों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना है। इसके लिए आचार्यों की 7 टोली बनाई गई है। हर टोली अपने-अपने क्षेत्र में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों से मिलकर उन्हें इस महा अभियान के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। सुसंस्कृत और संस्कारी बच्चे ही एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।

संस्कृति बोध परियोजना के प्रमुख राजकुमार दूबे ने बताया कि इस वर्ष सरस्वति विद्या मंदिर फुलवारी श्री का लक्ष्य 1000 बच्चों को संस्कृति बोध परियोजना से जोड़ने का है। इस दौरान बच्चों को अपने देश भारत के इतिहास, भूगोल और संस्कृति के प्रति जागरूक किया जायेगा। इसके बाद संस्कृति बोध परीक्षा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button