BiharCrimeENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaरोजगार

छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था परिवार, पीछे से चोरों ने उड़ाए 2 करोड़ के गहने

मेन गेट का ताला तोड़ दो मंजिला मकान में घुसे चोर, 50 हजार नकद भी ले गये; छठ पूजा के बीच बड़ी चोरी से इलाके में सनसनी

फुलवारी शरीफ, छठ महापर्व के दौरान चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। संपतचक के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चक बैरिया गांव में सोमवार की सुबह उस समय चोरी हुई, जब परिवार के सभी सदस्य छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने गए थे।

जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय शिवनाथ सिंह के पुत्र अरुण सिंह और धर्मेंद्र सिंह के दो मंजिला मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और एक-एक कमरे को खंगाल डाला। इस दौरान करीब दो करोड़ रुपए के सोने के जेवरात और 50 हजार रूपए नकद लेकर फरार हो गए।

बताया जाता है कि अरुण सिंह दैनिक जागरण, दुमका में सेल्स एग्जीक्यूटिव हैं, जबकि धर्मेंद्र सिंह गया स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। अरुण सिंह के पुत्र सिद्धार्थ शिक्षक हैं और धर्मेंद्र सिंह के भतीजे भास्कर इंजीनियर हैं।

दोनों परिवारों के सदस्य घर में ताला बंद कर बैरिया सूर्य मंदिर घाट पर सुबह का अर्घ्य देने गये थे। इसी दौरान चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

छठ जैसे पवित्र पर्व के दौरान हुई इस बड़ी चोरी से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। करीब दो करोड़ रुपये के गहनों की चोरी ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button