BiharCrimeENTERTAINMENTGamesLife StylePatnaTravelरोजगार

सड़क हादसे में घायल पिकअप चालक की छह दिन बाद पीएमसीएच में मौत

फुलवारी शरीफ के गौरीचक थाना क्षेत्र के अंडारी गांव निवासी पिकअप चालक नागेंद्र राम की बिहार शरीफ में सड़क हादसे में घायल होने के छह दिन बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। 17 अगस्त को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, अंडारी गांव निवासी नागेंद्र राम पिकअप चलाकर सामान लेकर बिहार शरीफ गए थे। इसी दौरान सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। परिजन उन्हें पीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां पिछले छह दिनों से उनका इलाज चल रहा था।

चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद 17 अगस्त को नागेंद्र राम की मौत हो गई। वह अवधेश राम के पुत्र थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही मां, पिता, भाई-बहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि नागेंद्र परिवार के कमाने वाले सदस्यों में शामिल थे और उनके छोटे बच्चे भी हैं। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button