BiharENTERTAINMENTPatnaTravelरोजगार
दानापुर गांधी मैदान रोड में भाड़ा बढ़ाने को लेकर ऑटो चालकों ने जमकर किया हंगामा
दानापुर. बुधवार को दानापुर गांधी मैदान मुख्य मार्ग के ऑटो चालकों ने भाड़ा बढ़ाने को लेकर जमकर हंगामा किया. ऑटो चालकों ने नासरीगंज, ब्लॉक के पास , तकियापर, बस पड़ाव, थाना मोड़ व रामजी चक समेत आदि जगहों पर चालकों ने गाड़ी रोककर परिचालन बाधित कर दिया गया. जिसके कारण उमस भरी गर्मी में लोगों को पैदल चलने को विवश हो गए थे. कोर्ट में तारीख पर आए जहानाबाद निवासी राजकुमार ने बताया कि ऑटो चालक ने भाड़ा बढ़ाने को लेकर गाड़ी का परिचालन बाधित कर दिया गया है और ऑटो का परिचालन नहीं किया जा रहा है. ऑटो चालकों ने बताया कि बेली रोड, खगौल रोड में ऑटो का भाड़ा बढ़ गया है और इस मार्ग पर अभी तक भाड़ा नहीं बढ़ गया है. वहीं पुलिस ने हंगामा कर रहे 10 चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है.



