BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna
पारस एचएमआरआई में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर
पटना. पारस एचएमआरआई पटना की ओर से रविवार 31 अगस्त को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बीपी, आरबीएस, स्पाइरोमेट्री, बीएमडी, आई स्कैनिंग, डेंटल स्क्रीनिंग सहित विभिन्न जांचें और परामर्श दिए गए. इसमें 548 मरीजों ने आधुनिक तकनीक के साथ जांच कराई और अनुभवी डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श लिया.
शिविर में सभी प्रकार की लैब और रेडियोलॉजी सेवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई. पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि आम जनता की सेवा के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

डॉक्टरों की टीम में मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, ईएनटी, यूरोलॉजी, चर्म, ऑर्थो, बाल रोग, स्त्री रोग, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ मौजूद रहे.



