CrimeLife StylePatna

वर्षों की दोस्ती टूटी, जमीन कारोबारी बन गए खून के प्यासे

रुपए के बंटवारे में बिगड़े रिश्ते, बैठक से शुरू हुआ झगड़ा पहुंचा गोलीबारी तक.

सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम, साक्ष्य मिटाने में पत्नी और नौकरानी गिरफ्तार.

फुलवारी शरीफ. अजीत।

जानीपुर थाना क्षेत्र के सिमर निवासी लवकुश शर्मा और बिहटा के पांडेपुर नेउरा निवासी छोटे शर्मा उर्फ सूर्यकांत शर्मा लंबे समय तक एक-दूसरे के गहरे मित्र रहे और मिलकर जमीन कारोबार में करोड़ों का लेन-देन किया. दोनों ने फुलवारी शरीफ के मौर्य विहार कॉलोनी में मकान भी बना लिया और यहीं से व्यवसाय को आगे बढ़ाते रहे. लेकिन समय के साथ रुपए के बंटवारे को लेकर उनके रिश्ते तल्ख हो गए और रविवार को यह विवाद खून-खराबे में बदल गया.

Advertisement

सुबह दोनों के बीच हिसाब-किताब को लेकर बैठक हुई. पहले तीखी बहस और मारपीट हुई. आरोप-प्रत्यारोप के बीच अचानक गोली चल गई. छोटे शर्मा को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल ले जाए गए. इधर लवकुश शर्मा मौके से फरार हो गया. इसी दौरान घर की महिलाएं और नौकरानी ने घटनास्थल पर पड़े खून के धब्बे और गोली के खोखे को धोकर गायब करने की कोशिश की. पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

Oplus_131072

लवकुश शर्मा के परिजनों का कहना है कि छोटे शर्मा खुद पिस्तौल लेकर मारपीट करने पहुंचे थे. कैमरे की फुटेज में वह गुस्से में आते और हथियार निकालते नजर आ रहे हैं. परिजनों का दावा है कि उसी दौरान हाथापाई में लवकुश ने बचाव में गोली चला दी, जिससे छोटे शर्मा घायल हो गए.

वहीं फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शाहबाज आलम ने बताया कि ऐसा प्रतीत नहीं होता. सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है. जो भी तस्वीरें सामने आएंगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के आरोप में लवकुश शर्मा की पत्नी और नौकरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही लवकुश शर्मा की तलाश तेज कर दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button