BiharCrimeENTERTAINMENTPatna

चार दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

फुलवारी शरीफ. पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के तारणपुर गांव में रविवार की सुबह एक पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
मृतक की पहचान कंडाप गांव निवासी बंटी कुमार उर्फ लोथा (30 वर्ष) पिता शारदा सिंह के रूप में की गई है. घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के भाई व परिवार की अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा था. किसी को समझ में यह ना ही आ रहा था या फिर बंटी की किसी के साथ क्या दुश्मनी रही कि उसकी इस तरह से हत्या कर दी गई.
परिजनों ने बताया कि बंटी बीते चार दिनों से लापता था और गुरुवार की शाम किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आने के बाद वह घर से निकला था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला.
परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत गौरीचक थाने में दर्ज कराई थी.

Oplus_131072


रविवार की सुबह तारणपुर के पास पेड़ पर शव देखे जाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया था.
थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस ने बताया कि शव संदिग्ध अवस्था में मिला है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों और घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा.
एसडीपीओ सदर पटना 2 रंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और सभी जरूरी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि घटना के हर पहलू पर तहकीकात की जा रही है और जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button