BiharCrimeENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaTravelरोजगार

दानापुर रेलवे टिकट काउंटर पर यात्रियों से टिकट के नाम पर ठगी

खगौल। दानापुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी बुकिंग काउंटर पर साधारण टिकट के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बुकिंग कर्मचारी यात्रियों से टिकट की निर्धारित कीमत से 20 से 30 रुपये अधिक राशि वसूल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जब यात्री जल्दबाजी में टिकट लेने काउंटर पर पहुंचते हैं तो उन्हें टिकट तो दे दिया जाता है, लेकिन लौटाई गई राशि में गड़बड़ी कर दी जाती है। ट्रेन पकड़ने की जल्दी में अधिकतर यात्री टिकट पर अंकित मूल्य और वापस किए गए पैसे का मिलान नहीं कर पाते। बाद में ट्रेन में बैठकर जब वे टिकट की कीमत और शेष राशि का हिसाब लगाते हैं, तब उन्हें ठगे जाने का एहसास होता है।
शुक्रवार की शाम ऐसा ही एक मामला सामने आया। राम अयोध्या यादव नामक यात्री ने बेंगलुरु जाने के लिए 655 रुपये का टिकट लिया, लेकिन उनसे 670 रुपये वसूल लिए गए। जब उन्होंने अतिरिक्त वसूली का विरोध किया तो बुकिंग स्टाफ द्वारा उन्हें समझाने की कोशिश की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि प्रतिदिन कई यात्रियों के साथ ऐसा किया जा रहा है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह रेलवे नियमों का गंभीर उल्लंघन है और संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यात्रियों ने उच्च अधिकारियों से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button