BiharENTERTAINMENTGamesLife StylePatnaTechरोजगार

दानापुर में 3 करोड़ का लोन नहीं चुकाने पर बैंक ने परती जमीन पर किया कब्जा, परिवार ने लगाया अवैध कार्रवाई का आरोप


दानापुर। दानापुर के नासरीगंज इलाके में तीन करोड़ रुपये का बैंक ऋण नहीं चुकाने के मामले में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने गुरुवार को रेणु देवी की परती जमीन पर कब्जा कर लिया। यह कार्रवाई प्रशासन की मौजूदगी में की गई।

Oplus_131072


रेणु देवी के पुत्र रोहित गुप्ता ने आरोप लगाया कि बैंक बिना पूर्व सूचना उनके दूसरे सर्वे नंबर वाले मकान पर कब्जा करने पहुंचा था। विरोध करने पर बैंक ने परती जमीन पर कब्जा कर लिया। उनका कहना है कि ऋण खाली परती जमीन के आधार पर लिया गया था, जबकि जिस मकान पर बैंक कार्रवाई करना चाहता था, वह अलग सर्वे नंबर का है।

Oplus_131072

उन्होंने यह भी बताया कि यह पुश्तैनी संपत्ति है और परिवार में अभी तक जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है।
वहीं, दंडाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि एसडीओ के आदेश पर बैंक को कब्जा दिलाने की कार्रवाई कराई गई। उन्होंने कहा कि ऋण का भुगतान नहीं होने के कारण संबंधित परती जमीन पर बैंक को कब्जा दिलाया गया है।

Oplus_131072


उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंधक शक्ति ने बताया कि रेणु देवी ने लगभग 3 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। लंबे समय तक बकाया राशि का भुगतान नहीं होने के कारण कानूनी प्रक्रिया के तहत परती जमीन पर कब्जा लिया गया।
फिलहाल, इस कार्रवाई को लेकर बैंक और ऋणग्राही परिवार के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button