संपतचक में भाकपा माले की प्रखंड कमेटी बैठक संपन्न
फुलवारी शरीफ, अजीत: संपतचक प्रखंड के मानपुर बैरिया में रविवार को भाकपा माले की प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत दिवंगत कॉमरेडों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई.
बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए महंगाई, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमत और आम लोगों पर पड़ रहे असर पर चर्चा की गई. नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. कई जगहों पर गैस की किल्लत के कारण लोगों को महंगे दामों पर गैस खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.
बैठक में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले की निंदा की गई. साथ ही 18 मार्च को पटना के गांधी मैदान से प्रस्तावित “समता महाजुटान मार्च” को सफल बनाने पर विचार किया गया. कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर छात्रों और युवाओं को इस मार्च में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई.
बैठक में सत्यानंद कुमार, धनराज पासवान, संदीप कुमार यादव, सुरेश सिंह, सुरेश चंद्र ठाकुर, सिभीषण आर्य, मुन्नी देवी, संजय दास, कल्लू दास, राम अवतार दास, लालबाबू प्रसाद, तपेशर मांझी समेत कई लोग मौजूद थे. इसकी जानकारी भाकपा माले कार्यालय सचिव सुरेश सिंह ने दी.



