पुलिस से मारपीट के आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
फुलवारी शरीफ:
गौरीचक थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक आरोपी पुलिस के साथ मारपीट के मामले में शामिल है, जबकि दो वारंटी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस के अनुसार गौरीचक थाना कांड संख्या 56/26 में नामजद अभियुक्त किशोर बिंद उर्फ बालकिशुन बिंद, पिता चौधरी जमादार, निवासी ग्राम खुर्द प्रेमचक, थाना कराय परसुराय, जिला नालंदा को पुलिस के साथ मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
वहीं वारंट के आधार पर की गई छापेमारी में दो वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार वारंटियों में
गुड्डू राय, पिता नसीब राय.
सतेंद्र राय, पिता जट्टा राय.
दोनों ग्राम जमालपुर, थाना गौरीचक के निवासी हैं. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है.



