BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatnaPOLITICSTech

दानापुर नगर परिषद में जलजमाव भ्रष्टाचार जैसे समस्या से, जनता बेहाल

दानापुर सीईओ को जल्द एक ज्ञापन सौंपा जाएगा,…. संजीव श्रीवास्तव


पटना। दानापुर नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव और विभिन्न प्रकार के भ्रष्टाचार जैसे समस्या को लेकर जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव श्रीवास्तव ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस को संबोधित करते हुए संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि दानापुर और आसपास के इलाकों की बदहाल नाला व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। बरसात के मौसम में इन इलाकों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न होने से लोगों को घरों के अंदर तक पानी घुसने की परेशानी झेलनी पड़ती है। इस संदर्भ में दानापुर विधानसभा प्रभारी चिंतेश्वर कुमार ने बताया कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने और प्रमुख नालों की गहराई कम होने के कारण बारिश का पानी नालियों से बहकर घरों में घुस जाता है। इससे जीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।


सोमवार को दानापुर सीईओ को ज्ञापन और सूत्री मांगपत्र सौंपा जाएगा : जिला महासचिव,बिरजू यादव
जिला महासचिव बिरजू यादव ने कहा कि सोमवार को दानापुर सीईओ को इन सब समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा इस दौरान सभी नालियों की त्वरित सफाई, पुराने नालों का नवीनीकरण, प्रमुख नालों को गहरा और चौड़ा करना, नियमित सफाई का स्थाई प्रबंध, बारिश के जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था, समस्याग्रस्त इलाकों का स्थलीय निरीक्षण समेत अन्य मांगें सामने रखी जाएगी।
इस प्रेस वार्ता में ,जिला महासचिव बिरजू यादव ,दानापुर विधानसभा चुनाव प्रभारी चिंतेश्वर कुमार , दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी संजीव श्रीवास्तव, प्रभात कुमार शर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button