BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

नौबतपुर में खुला “पाटलिपुत्र नशामुक्ति केंद्र”, विधायक सिद्धार्थ सौरव ने किया उद्घाटन

पाटलिपुत्र ग्रुप की पहल, संकल्प – नशामुक्त समाज, स्वस्थ समाज

फुलवारी शरीफ/ नौबतपुर. विक्रम विधानसभा क्षेत्र के नौबतपुर अंचल अंतर्गत ग्राम पिपलावां स्थित सोना ग्रीन सिटी में रविवार को “पाटलिपुत्र नशामुक्ति केंद्र” का विधिवत उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरव ने किया।

उद्घाटन अवसर पर विधायक सिद्धार्थ सौरव ने कहा कि नशाखोरी आज समाज और परिवारों को खोखला कर रही है. ऐसे में इस तरह के नशामुक्ति केंद्र समाज को नई राह दिखाने का काम करेंगे. उन्होंने पाटलिपुत्र ग्रुप को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहल इलाके के युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने में मददगार साबित होगी.

पाटलिपुत्र ग्रुप के प्रोप्राइटर-डायरेक्टर मोहम्मद परवेज अहमद ने बताया कि नौबतपुर और आसपास के गांवों में युवाओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है. इस लत से छुटकारा दिलाने और उन्हें सही दिशा देने के लिए “पाटलिपुत्र नशामुक्ति केंद्र” की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि––
“हमारा उद्देश्य है कि समाज को नशामुक्त बनाया जाए, युवाओं को नशे से दूर रखकर अगली पीढ़ी को स्वस्थ और मजबूत बनाया जाए. इससे गांव तरक्की और विकास की राह पर आगे बढ़ेंगे.”

उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे. सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button