BiharCrimeLife StylePatna

फुलवारी शरीफ से अपहृत 12 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने मात्र छह घंटे में सकुशल किया बरामद

पटना में अपहरण की बड़ी वारदात का पुलिस ने किया खुलासा,

12 लाख बकाया लोन के रुपए चुकता करने के लिए किया गया था बच्चे का अपहरण

अजीत। फुलवारी शरीफ से अपहृत 12 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने मात्र छह घंटे में सकुशल बरामद कर लिया. फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से अपहरण किए गए बच्चे को पुलिस ने अपहरणकर्ता ममेरे जीजा रमेश रंजन की गिरफ्तारी के साथ ही बच्चों को बरामद कर सराहनीय सफलता हासिल की. गिरफ्तारी अभियुक्त रमेश रंजन उम्र 43 वर्ष पिता अखिलेश कुमार सा० तिलकनगर जगदेव पथ थाना रूपसपुर को जेल भेज दिया गया है. बच्चे को सकुशल बरामद करने में थानाध्यक्ष गुलाम शहबाज आलम के साथ पुलिस कर्मियों अनुज कुमार, आकाश कुमार, तरूण कुमार और शकील अहमद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि आरोपी रमेश रंजन ने बच्चे को नानीघर घुमाने के बहाने बुलाया और गाड़ी में बैठाकर ले गया, रास्ते में उसने क्लोरोफॉर्म सुंघाकर बच्चे को बेहोश करने की कोशिश की लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी और पुलिस टीम ने छापेमारी कर अपहृत को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया. बरामदगी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से मारुति सुजुकी गाड़ी, दो मोबाइल फोन, एक चाकू और 6420 रुपये नगद भी जब्त किया है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि जगदेव पथ स्थित उसके श्रृंगार दुकान के लिए लिए गए 15 लाख रुपये के लोन में 12 लाख रुपये बकाया था और कर्ज चुकाने के लिए ही उसने बच्चे का अपहरण कर फिरौती की योजना बनाई थी.

Advertisement

वहीं सीटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता पीड़ित को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाना होती है और इस मामले में पुलिस ने महज़ छह घंटे में अपहृत को बरामद कर उत्कृष्ट कार्य किया है. उन्होंने कहा कि बच्चों को निशाना बनाने वाले अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस के अनुसार डॉ सुनील कुमार पता नेदु नगर शिव मंदिर वार्ड नंबर 10 थाना फुलवारी शरीफ पटना द्वारा अपने पुत्र आदित्य राज उम्र 12 वर्ष का गुमशुदगी का आवेदन थाना में दिया गया था जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने अपहरणकर्ता राजेश रंजन पिता अखिलेश्वर प्रसाद सिंह सा० जगदेव पथ को गिरफ्तार कर लिया है जो रिश्ते में ममेरा जीजा लगता है. इस संबंध में फुलवारी थाना कांड संख्या 1340/25 दिनांक 16.8.25 दर्ज किया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है, मामले में आगे प्रतिवेदन दिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button