केंद्र एवं राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजद का एकदिवसीय धरना
दानापुर। मंगलवार को पूरे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आहूत प्रखंड स्तरीय धरना के अवसर पर दानापुर प्रखंड परिसर में केंद्र एवं राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता दानापुर के प्रखंड अध्यक्ष सत्यानंद सिंह यादव एवं संचालन नगर अध्यक्ष अर्जुन पासवान ने किया।इस एक दिवसीय धरना के माध्यम से वर्तमान के ज्वलंत मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ता हुआ अपराध और लाचार शिक्षा व्यवस्था सरकार को घेरने का काम किया गया। इस एकदिवसीय धरना में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव राजेश पाल, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, पटना जिला के प्रधान महासचिव अफरोज आलम, पटना जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मास्टर मुस्ताक अहमद ने संबोधित किया l इस कार्यक्रम में रंजीत कुमार उर्फ गुड्डू, पप्पू यादव, राजकुमार यादव , मंगल सिंह, संजय कुमार,लालदेव सिंह,बिहारी राय, मुस्कान कुमार यादव, धनेश्वर राम,राहुल कुमार,निरंजन कुमार राजकुमार सिंह,मौलवी हसन उर्फ मक्खन,अजय कुमार,बबलू कुमार, राजू कुमार,उपेंद्र यादव सहित राजद के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।



