टेंपो और बाइक की टक्कर में टेंपो चालक राहुल की मौत, तीन फर्नीचर मजदूर गंभीर रूप से घायल
फुलवारी शरीफ. शनिवार देर रात जानीपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर–शिवाला रोड पर भेलुरा रामपुर फरीदपुर के पास टेंपो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में टेंपो चालक राहुल की मौत हो गई. मृतक की पहचान मठीयापुर निवासी राहुल कुमार, पिता जितेंद्र राय के रूप में हुई है.वहीं बाईक सवार हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जो फर्नीचर बनाने का काम करते हैं और घटना के समय काम से लौट रहे थे.
जानीपुर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मृतक मठीयापुर के जितेंद्र राय का बेटा राहुल कुमार के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया गया.
घायलों में बलुआ, मनेर निवासी 11 वर्षीय विकास कुमार (पिता राजेश कुमार), साहिल कुमार (पिता उपेंद्र कुमार) एवं अधपा ग्राम, थाना जानीपुर निवासी 21 वर्षीय दिल्लू कुमार (पिता लाल बाबू रविदास) शामिल हैं.
तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पटना एम्स के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घायल लड़को की स्थिति चिंता जनक है जिससे उनका बयान अभी तक नहीं लिया गया है.



