BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPurnia

जहानाबाद पुलिस द्वारा सूखा नशा के खिलाफ जागरूकता मैराथन का आयोजन.

जहानाबाद.
बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर 22 फरवरी से 27 फरवरी तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में जहानाबाद जिले में पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहान आके नेतृत्व में सूखा नशा के खिलाफ पाँच किलोमीटर की जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया.
मैराथन दौड़ पुलिस लाइन परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः निर्धारित स्थल पर संपन्न हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान और स्थानीय नागरिक शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना था.
पुलिस अधिकारियों ने दौड़ के दौरान और समापन स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपील की कि सूखा नशा सहित किसी भी प्रकार के नशे का बहिष्कार करें. उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और पुलिस हर संभव सहयोग करेगी.
अधिकारियों ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी प्रभावित होती है. इसे रोकने के लिए केवल प्रशासनिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि आम लोगों का सहयोग भी आवश्यक है. सामूहिक प्रयास से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है.
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त जहानाबाद बनाने का संकल्प लिया. पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान जारी रहेंगे ताकि समाज को सुरक्षित और स्वस्थ दिशा दी जा सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button