BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaधार्मिक ज्ञान

जम्मू–कश्मीर के पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त का ईमारत शरिया दौरा, सेवाओं से हुए प्रभावित

फुलवारी शरीफ.फुलवारी शरीफ में बुधवार को जम्मू–कश्मीर के पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त सूफी गुलाम रसूल ने ईमारत शरिया का दौरा किया.उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस संस्था को देखने की इच्छा थी, जो आज पूरी हुई. सेवाओं, व्यवस्था और अनुशासन को देखकर वे प्रभावित और भावुक हुए. उन्होंने ईमारत शरिया को देश की एक विशिष्ट और अनुकरणीय संस्था बताया.

नाज़िम मौलाना मुफ्ती सईद-उर-रहमान क़ासमी ने अतिथियों को संस्था के सौ वर्ष से अधिक पुराने इतिहास, कल्याणकारी सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की जानकारी दी.दौरे के दौरान पूर्व डीएम मोहम्मद आशिक इब्राहिमी भी मौजूद रहे.

स्वागत समारोह में दारुल क़ज़ा, दारुल इफ़्ता, बैतुल माल, प्रकाशन विभाग, आईटीआई और मौलाना सज्जाद मेमोरियल अस्पताल की सेवाओं पर भी चर्चा हुई. अधिकारियों ने बताया कि ईमारत शरिया निरंतर राष्ट्रहित और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button