BiharNationalPatnaTechWorld

बांग्लादेश से काठमांडू जा रहे विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

  • इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप

पटना। बांग्लादेश से काठमांडू जा रहे विमान की आज इमरजेंसी लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर करानी पडी। विमान के पटना मे इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मचा गया। दरअसल, विमान में तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर कराई गई।

add

विमान में खामियों की जानकारी तकनीकी जानकारों की दी गई, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। विमान बांग्लादेश से नेपाल के काठमांडू जा रहा था, इसी दौरान उसमें खराबी आ गई। जिसके बाद एटीसी से अनुमति मिलने के बाद बांग्लादेशी विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विदेशी विमान के पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर एहतियात के तौर पर सीआईएसएफ के जवानों ने सुरक्षा कड़ी कर दी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में क्या खराबी आई थी? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button