BiharCrimeHEALTHLife StyleNationalPatnaTravelरोजगार

स्कूल बैग मे कॉपी-किताब लेकर घर से लापता हुए भाई-बहन, मां का रो-रोकर बुरा हाल

11 वर्षीय अनुष्का और 10 वर्षीय आरुश शनिवार शाम से गायब, मानसिक रूप से बीमार पिता भी पहले से लापता.

फुलवारी शरीफ, राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ढेलवा गांव से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है. घर से स्कूल बैग, कॉपी और किताब लेकर निकले भाई-बहन शनिवार की शाम से लापता हैं. बच्चों की मां खुशबू देवी ने पुलिस से बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार ढेलवा गांव निवासी खुशबू देवी के 10 वर्षीय पुत्र आरुश कुमार और 11 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी 20 जून 2026 की शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे. दोनों बच्चे अपने साथ स्कूल बैग, कॉपी और किताब भी लेकर गए थे. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है.

बच्चों की मां खुशबू देवी घरों और दुकानों में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं. उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इसके बाद उन्होंने रामकृष्ण नगर थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई.

Advertisement

महिला ने बताया कि उनके पति मानसिक रूप से बीमार हैं और वह भी काफी समय से घर से लापता हैं. ऐसे में बच्चों के गायब होने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह लगातार अपने बच्चों की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रही है.

खुशबू देवी ने पुलिस से आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की मांग की है ताकि यह पता चल सके कि दोनों बच्चे किस दिशा में गए हैं. उन्होंने कहा कि वह एक मजदूर महिला हैं और अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर चुकी हैं.

रामकृष्ण नगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और परिजन बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं. परिवार ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को आरुश कुमार और अनुष्का कुमारी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 9262674686 पर सूचना दें, ताकि दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button