BiharNational

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक ने महिला रेलकर्मियों को किया सम्मानित

खगौल । सोमबार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडल मुख्यालय में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत मंडल मुख्यालय में मंडल रेल प्रबंधक एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। दानापुर मंडल में 917 महिला रेलकर्मी द्वारा ट्रेनों का परिचालन एवं रेल प्रणाली के विभिन्न कार्याें के निष्पादन में सहयोग कर रहीं है।


एक मार्च से आठ मार्च तक चलने वाले,दानापुर मंडल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ ही महिला रेलकर्मियों के बीच निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा मंडल साँस्कृतिक संघ द्वारा बधाई हो नामक नुक्कङ नाटक के साथ साथ रेल सुरक्षा बल के जवान के द्वारा महिलाओं के आत्मरक्षा का तरीका भी बारीकी से बताया गया।इसी कङी में मंडल में कार्यरत् 21 महिला रेलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक,इन्फ्रा एवं चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button