BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICS

बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों को दिया सिंबल

फुलवारी से श्याम रजक, मसौढ़ी से अरुण मांझी को मिला जेडीयू का सिंबल

Oplus_131072


फुलवारी शरीफ. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जेडीयू ने दूसरे दिन भी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह (सिंबल) प्रदान किया। फुलवारीशरीफ विधानसभा सीट से श्याम रजक और मसौढ़ी से अरुण मांझी को जेडीयू ने अपना उम्मीदवार घोषित किया।

दानापुर से रामकृपाल यादव बीजेपी उम्मीदवार

Oplus_131072


दानापुर से बीजेपी ने रामकृपाल यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। रामकृपाल यादव ने कहा कि पटना मेरे लिए नया नहीं है और दानापुर भी मेरे लिए नया नहीं है। मैं इस सीट पर हमेशा जीतता रहा हूं और अब पार्टी का विश्वास जताया गया है तो उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा।

Advertisement

जेडीयू ने कई सीटों पर उम्मीदवारों को दिया सिंबल


जेडीयू ने इस्लामपुर से रुहेल रंजन को सिंबल दिया। रुहेल रंजन दिवंगत पूर्व विधायक राजीव रंजन के बेटे हैं। इसके अलावा डुमरांव सीट से राहुल सिंह, कांटी से अजीत कुमार, जगदीशपुर से भगवान कुशवाहा, राजपुर से संतोष निराला, हथुआ से रामसेवक सिंह, कुचायकोट से अमरेंद्र पांडेय, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव, गायघाट से कोमल सिंह को भी सिंबल मिला। बरौली से मंजीत सिंह और बेलदौर से पन्ना लाल पटेल को भी जेडीयू ने टिकट दिया।

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Oplus_131072


हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने अपने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की। इमामगंज से दीपा कुमारी, टिकारी से अनिल कुमार, बाराचट्टी से ज्योति देवी, अतरी से रोमित कुमार, सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी और कुटुम्बा से ललन राम को जीतन राम मांझी ने सिंबल दिया।

बीजेपी की पहली लिस्ट: 71 उम्मीदवार घोषित


बीजेपी ने मंगलवार को बिहार के 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें बिहार के दोनों डिप्टी सीएम, 12 मंत्री, 48 विधायक, 9 महिलाएं और 12 नए चेहरे शामिल हैं। वहीं नंदकिशोर यादव और अरुण सिन्हा सहित कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया।

नई चेहरों और मंत्रियों को टिकट


बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से अपना उम्मीदवार बनाया। नए उम्मीदवारों में नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, अरोई से रमा निषाद, सिवान से मंगल पांडे, पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा, कुम्हरार से संजय गुप्ता, आरा से संजय सिंह टाइगर, अरवल से मनोज शर्मा और रीगा से वैद्यनाथ प्रसाद शामिल हैं।

नई प्रतिभाओं में लोक गायिका मैथिली ठाकुर भी शामिल

Oplus_131072


बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद लोक गायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार की शाम भाजपा में शामिल हो गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। मैथिली ठाकुर अब अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

चुनावी रणनीति और गठबंधन


बीजेपी और जेडीयू दोनों मिलकर 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं चिराग पासवान की पार्टी LJP को 29 और जीतनराम मांझी की पार्टी हम को 6 सीटें मिली हैं। उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी RJD से अलग होकर RALOMO को 6 सीटें मिली हैं।

मतदान और मतगणना


बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button