BiharENTERTAINMENTFoodsHEALTHLife StyleNationalPatnaरोजगार

होटल द रमिला हाइट्स का सगुना मोड़ पर भव्य शुभारंभ,

42 कमरे और चार बैंक्वेट हॉल समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रूफटॉप रेस्टोरेंट, कैफे, फिटनेस सेंटर और मल्टीक्यूजीन रेस्टोरेंट बनेगा खास आकर्षण

पटना: राजधानी पटना के सगुना-खगौल रोड स्थित होटल द रमिला हाइट्स का भव्य शुभारंभ किया गया। होटल का उद्घाटन सीएमडी शिवनंदन प्रसाद, मैनेजिंग डायरेक्टर रणधीर कुमार रंजन और जनरल मैनेजर शिवम कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर होटल प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

मौके पर सीएमडी शिवनंदन प्रसाद ने कहा कि होटल द रमिला हाइट्स का मुख्य उद्देश्य पटना में लोगों को बेहतर आतिथ्य, आरामदायक ठहराव और उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराना है। आधुनिक सुविधाओं के साथ होटल को इस तरह विकसित किया गया है, ताकि यहां आने वाले अतिथियों को एक बेहतर अनुभव मिल सके।

मैनेजिंग डायरेक्टर रणधीर कुमार रंजन ने कहा कि होटल को व्यावसायिक बैठकों, पारिवारिक समारोहों, सामाजिक आयोजनों और पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Advertisement

वहीं, जनरल मैनेजर शिवम कुमार सिंह ने होटल की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि होटल में कुल 42 आधुनिक एवं आरामदायक कमरे, चार बैंक्वेट हॉल और एक बोर्ड रूम की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा रसा मल्टीक्यूजीन रेस्टोरेंट, फिटनेस सेंटर और रूफटॉप रेस्टोरेंट एवं कैफे भी होटल के प्रमुख आकर्षण हैं। एक ही परिसर में ठहरने, खानपान, मनोरंजन और विभिन्न आयोजनों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इस दौरान एफ एंड बी के मैनेजर कमलेश कुमार रॉय ने रेस्टोरेंट और फूड एंड बेवरेज सेवाओं की गुणवत्ता एवं विविधता को लेकर होटल की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, शेफ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि रसा मल्टीक्यूजीन रेस्टोरेंट में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ बेहतर स्वाद और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस मौके पर अकाउंट्स विभाग से शनि कुमार, परचेज मैनेजर अनिल कुमार, आईटी मैनेजर शिवशंकर कुमार, सीएसओ अभिषेक तिवारी और हाउसकीपिंग मैनेजर राजीव कुमार ने भी होटल की व्यवस्थाओं एवं सेवाओं के बारे में जानकारी साझा की।

होटल द रमिला हाइट्स के शुभारंभ के बाद ग्राहकों में काफी उतह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button