BiharENTERTAINMENTGamesHEALTHLife StyleNationalPatna

स्वर्गीय विधान पार्षद अनवर अहमद की स्मृति में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज

मदर्स इंटरनेशनल अकादमी में दो दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, 12 स्कूलों की टीमों ने लिया हिस्सा; खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

फुलवारी शरीफ, अजीत। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के करीबी रहे पूर्व विधान पार्षद स्व. अनवर अहमद की स्मृति में शुक्रवार को मदर्स इंटरनेशनल अकादमी के खेल परिसर में प्रथम अनवर अहमद मेमोरियल अंतरविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में पटना के 12 प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन के पहले दिन खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रथम बिहार बटालियन एनसीसी की बिंदु नायर, अलराबिया मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष फरहत अहमद तथा पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद असफर अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलकूद से बच्चों में शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। विद्यालय के निदेशक अरशद अहमद ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को प्रेम, एकता, सौहार्द और सामूहिक प्रयास का महत्व सिखाती हैं।

विद्यालय की प्राचार्या सुप्रिया चटर्जी ने अतिथियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ स्वस्थ मनोरंजन का भी माध्यम है। खेल के मैदान में बच्चे हार-जीत को स्वीकार करना, अनुशासन में रहना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना सीखते हैं। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

Advertisement

टूर्नामेंट में रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, आचार्य सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल, आदर्श विकास विद्यालय, एसवीएम रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, मे फ्लावर स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, बिशप स्कॉट ब्वायज स्कूल, पाटलिपुत्र विद्यापीठ, होली क्रॉस इंटरनेशनल स्कूल और मदर्स इंटरनेशनल अकादमी की टीमों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए निर्णायक मंडल में अमन कुमार, राजकुमार, प्रभात कुमार, दीपक कुमार सिंह और मौसमी कुमारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button