BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

दानापुर में मारपीट छुड़ाने गए युवक को मारी गोली, दो खोखे बरामद

रजिस्ट्री ऑफिस के पास दुर्गा पंडाल के समीप हुई घटना, घायल सागर कुमार पीएमसीएच रेफर

दानापुर। रजिस्ट्री ऑफिस के पास गुरुवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट को छुड़ाने गए 30 वर्षीय युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। घायल युवक की पहचान चित्रकूट नगर, रोड नंबर-4 निवासी सागर कुमार के रूप में हुई है। वह नगर परिषद दानापुर में दैनिक मजदूरी का काम करते हैं। गोली उनके बाएं हाथ में लगी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल सागर को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

Oplus_131072

घायल सागर कुमार ने बताया कि वह गुरुवार की देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस के पास स्थित दुर्गा पंडाल के समीप गए थे। इसी दौरान सामने वाली गली में डोमटोली निवासी अमन नामक युवक के साथ कुछ अन्य युवक मारपीट कर रहे थे। यह देखकर सागर बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। पहली गोली उनके पास से गुजर गई, जबकि दूसरी गोली बाएं हाथ में लग गई। तीसरी बार भी गोली चलाने की कोशिश की गई, लेकिन सागर अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।

Advertisement

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हालांकि, फायरिंग करने वाले युवक घटनास्थल से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर दानापुर एसडीपीओ अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल युवक खतरे से बाहर है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। गोली चलाने वाले युवकों की पहचान करने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

danapur से नीरज की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button