BiharCrimeLife StyleNationalPatna

मानसिक रूप से अस्वस्थ पति घर से निकले, वापस नहीं लौटे, परिजन परेशान.

फुलवारी शरीफ.पटना के राम लखन पथ में रहने वाली अमिता सिन्हा ने पुलिस को आवेदन देकर अपने पति की गुमशुदगी की सूचना दी है. उन्होंने बताया कि उनके पति अर्जुन प्रसाद 16 फरवरी को दोपहर लगभग 2:30 बजे से 3:00 बजे के बीच घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटे हैं.
परिजनों के अनुसार अर्जुन प्रसाद की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी. काफी खोजबीन और रिश्तेदारों तथा परिचितों से संपर्क करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. खास बात यह है कि उनके पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है, जिससे संपर्क करना संभव नहीं हो पा रहा है.
परिवार ने बताया कि वे मूल रूप से चांदी थाना सैदवरही गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल राम लखन पथ स्थित शिव गुरु पूजा भंडार के पास ओमप्रकाश के मकान में किराए पर रहते हैं.
इस मामले में स्थानीय कंकड़बाग थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है. महिला ने पुलिस प्रशासन से पति की जल्द खोजबीन कर सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच और तलाश में जुटी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button