छावनी मंडल द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन
दानापुर। गुरुवार को 186 दानापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दानापुर छावनी मंडल द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के तहत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दानापुर के आमंत्रण मैरेज हॉल में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार ने की।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दानापुर छावनी की नामित सदस्या आशा देवी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिनाश गुप्ता, पटना जिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार, प्रभारी संजीव यादव, महामंत्री ब्रजेश सिंह एवं पवन तिवारी तथा विधानसभा संयोजक विजय कुमार भोटी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग विषयों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जा रहा है। इन सत्रों में संगठन की मजबूती, विचारधारा के प्रसार तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

इस अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री माननीय रामकृपाल यादव भी उपस्थित रहे। साथ ही दानापुर छावनी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है।



