खगौल। शुक्रवार को खगौल थाना क्षेत्र के लेखा नगर मोड़ के पास सगुना मोर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन युवक को रौंद डाला। वहीं ट्रक के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर झटपटाने लगे।

मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस एवं आसपास के लोगो द्वारा तीनों युवक को तत्काल सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मठियापुर निवासी विंदेश्वरी राय के 18 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर राय के रूप में की गई। वही दोनों घायल युवक विक्की कुमार एवं विशाल कुमार का इलाज अभी भी निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां दोनों युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मठियापुर का रहने वाला18 वर्षीय नंदकिशोर,19 वर्षीय विक्की एवं 18 वर्षीय विशाल तीनों दोस्त किसी काम से मठियापुर से दानापुर स्टेशन जा रहे थे। लेखा नगर मोर पहुंचने के बाद मोटरसाइकिल चला रहे नंदकिशोर अपनी बाइक दानापुर स्टेशन जाने वाले रास्ते में घुमाना चाहा। वही अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन युवक को बुरी तरह से कुचलते हुए भागने में कामयाब रहा। इस संबंध में अपर ट्रैफिक थाना प्रभारी रवि पासवान ने बताया है कि मृतक नंदकिशोर राय के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके शव को उनके परिजनो के हवाले कर दिया गया है। वही पुलिस इस दुर्घटना की छानबीन मे जुट गई है।



