BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

दानापुर नगर परिषद में बढ़ते भ्रष्टाचार पर जन संघर्ष मोर्चा ने की नगर विकास विभाग से शिकायत

नीरज कि रिपोर्ट

दानापुर। नगर परिषद में बढ़ते भ्रष्टाचार, अधिकारियों द्वारा मनमाना ढंग से काम करने, आमजन से टैक्स वसूली के नाम पर अवैध रिश्वत लेने का जन संघर्ष मोर्चा, बिहार, पटना के द्वारा आरोप लगाया गया गया। शनिवार को मोर्चा के मुख्य संगरक्षक रामभजन सिंह यादव, संरक्षक मोलवी हसन उर्फ मक्खन ने मंत्री, नगर विकास विभाग, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग, जिलाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी को एक पत्र के माध्यम ने अवगत करा भ्रष्टाचार में संलिप्तता की जांच कराकर दण्डित करने की बात कही है।

आरोप पत्र में बताया गया है कि दानापुर के लगभग वार्ड जलजमाव से ग्रसित रहता है। नाला उड़ाही का काम कागजों पर चलता है और कागजों पर ही बंद हो जाता है। भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए विगत दो वर्षों से एक अलग टैक्स वसूली करने, टैक्स का रसीद काटने के लिए एक कम्पनी को कार्यालय कैम्पस में बेजाफ्ता बैठा दिया है। उसका भी भ्रष्टाचार की ओर गिद्ध दृष्टि है। नगर परिषद् के पुराने करदाताओं से भी मकान का फोटो और मकान कितने एरिया (क्षेत्रफल) में बना हुआ है? कितने कमरा वगैरह है उसकी जानकारी माँगी जाती है। जो भ्रष्ट करदाता हैं वे पैसा देकर टैक्स काटने वाले को रिश्वत देकर अपना टैक्स का रसीद कटवा लेते हैं।

जो इमानदार हैं, समाजसेवीं हैं, संघर्ष करने वाले हैं, उन्हें रिश्वत के लिए नाना-प्रकार से तंग किया जाता है। नगर परिषद् के इस रवैया से जनता में आक्रोश है जो कभी भी बड़ा आन्दोलन का रूप धारण कर कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंक सकते हैं। उन्होने अनुरोध किया है कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर कार्यालय में भ्रष्टचार पर रोक लगाई जाए तथा टैक्स काटने वाले कम्पनी को नगर परिषद कैम्पस से बाहर किया जाए। अन्यथा बाध्य होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ और टैक्स काटने वाले कम्पनी को बाहर निकालने आदि माँगों को लेकर 40 वाडों की जनता नगर परिषद में धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य हो जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button