BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaTechUncategorized

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खगौल में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ

50 से अधिक विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक शोध-पत्र और विज्ञान मॉडल के जरिए दिखा रहे प्रतिभा

खगौल। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खगौल में पटना संभाग स्तरीय 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का दो दिवसीय आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के उपायुक्त डॉ. अजय कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध प्रवृत्ति और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अजय कुमार मिश्र ने बाल वैज्ञानिकों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती स्निग्धा आनंद ने अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों और शिक्षक-मार्गदर्शकों का स्वागत किया। इसके बाद डॉ. ए.के. संगही ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्यों और संभाग स्तरीय आयोजन के महत्व की जानकारी दी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के सहायक आयुक्त मनीष कुमार प्रभात ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन को समझने और सोचने का एक दृष्टिकोण है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासा, तर्क और प्रयोग के माध्यम से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में रत्नेश कुमार ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, जूरी सदस्यों, शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिखा सुमन ने किया।

इस दो दिवसीय आयोजन में पटना संभाग के 50 से अधिक विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक अपने शोध-पत्र और विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर रहे हैं। आयोजन विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने और नवाचार के माध्यम से नई संभावनाओं को तलाशने का अवसर प्रदान कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button