BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

2207 लोगों की जांच में 534 में मिला बीपी की समस्या

विश्व हृदय दिवस पर पारस एचएमआरआई ने लगाया निःशुल्क जांच शिविर,

फुलवारी शरीफ.विश्व हृदय दिवस के मौके पर पारस एचएमआरआई अस्पताल की ओर से राजधानी पटना सहित कई स्थानों पर निःशुल्क ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस पहल के तहत कुल 2207 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 534 लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या पाई गई.

जांच शिविर पटना के एसबीआई एलएचओ, सिविल कोर्ट, पावरग्रिड, एसके पुरी पार्क (बोरिंग रोड), शिवाजी पार्क (कंकड़बाग), लोहिया पार्क (कंकड़बाग), पटना जू (गेट नंबर 2), सीआईडी पार्क पटना और पूर्णिया सिटी में आयोजित किए गए.

Oplus_131072

पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में उच्च रक्तचाप सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन गया है. यह एक मौन खतरा है, जो समय रहते जांच और इलाज न करने पर गंभीर हृदय रोग का कारण बन सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर अपनी जांच कराएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं.

Advertisement

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव प्रबंधन और समय पर जांच को बीपी नियंत्रण का सबसे प्रभावी उपाय बताया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button