BiharCrimeLife StylePatnaPOLITICSTravel

15 वर्षीय किशोर लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

फुलवारी शरीफ:
पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव से 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं.किशोर के अचानक लापता होने से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं. परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और जल्द से जल्द उसके सकुशल मिलने की उम्मीद जता रहे हैं.

लापता किशोर की पहचान रंजीत कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भिखारी दास का पुत्र है. परिजनों के अनुसार रंजीत कुमार 6 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले को दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है. परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को रंजीत कुमार के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत गौरीचक थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button