BiharENTERTAINMENTLife StylePatna

बी. डी. पब्लिक स्कूल, बेउर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न.

फुलवारी शरीफ. बी. डी. पब्लिक स्कूल, बेउर में शनिवार 29.11.2025 को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में नन्हे बच्चों से लेकर वरिष्ठ वर्ग तक के छात्रों ने अपनी कला और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे देखकर अभिभावक व अतिथि गदगद हो उठे. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत सत्र, गणेश वंदना और स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया.

स्वागत भाषण अमृता मैडम ने दिया, जबकि चेयरमैन एस. बी. रॉय और निदेशक अमिताभ रॉय ने शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के उज्जवल भविष्य पर प्रेरक संबोधन दिया. विशिष्ट अतिथि संतोष दीक्षित, गेस्ट ऑफ ऑनर ज्योति परिहार और मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) फैजान मुस्तफा ने भी छात्रों को उत्साह से भरने वाला संबोधन दिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों और कक्षा 10वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया.

शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल चले हम, मेड इन इंडिया, कृष्ण लीला, महाभारत, भारत दर्शन, सांस्कृतिक विविधता, पर्यावरण प्रस्तुति, कोरियन डांस और मोटिवेशनल डांस जैसी दिलकश प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया. संगीत कार्यक्रम में बिहार का पारंपरिक गीत और कव्वाली ने खूब तालियां बटोरीं.

Oplus_131072

Advertisement

नाट्य प्रस्तुति “भोला राम का जीव” और अंग्रेजी नाटक “वेलकम न्यू टीचर” ने भी दर्शकों की सराहना पाई. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की विभिन्न आगामी प्रतियोगिताओं— हिंदी स्पेलिंग, संविधान दिवस गतिविधियां, फैंसी ड्रेस, येलो डे, ट्रैफिक रूल्स जूनियर विंग, विज्ञान प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक व यूथ पार्लियामेंट—का भी विवरण साझा किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button