BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

12 लाख रंगदारी नहीं देने पर जमीन की चारदीवारी तोड़ी, जान से मारने की धमकी

रंगदार ने कहा थाना पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती रंगदारी देना पड़ेगा वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा

रंगदारी और धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई

फुलवारी शरीफ:
पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में सुशील कुमार उर्फ मिक्की कुमार ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा और ₹12 लाख रंगदारी की धमकी देने के आरोप में बंटी उर्फ सुजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. सुशील ने बताया कि 15 दिसंबर को बंटी उसके पास आया और रंगदारी मांगते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो जमीन की चारदीवारी तोड़ दी जाएगी और जान से मारने की धमकी दी जाएगी.सुशील ने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए .

सुशील ने यह भी आरोप लगाया कि बंटी कहता है कि थाना पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती क्योंकि उसका बड़े-बड़े लोगों के साथ उठना-बैठना है. आरोपी अपने समर्थकों के साथ कुरकुरी में स्थित सुशील की जमीन की बाउंड्री तोड़कर उसे आर्थिक नुकसान भी पहुंचा चुके हैं.पीड़ित सुशील कुमार उर्फ मिक्की बेली रोड छोटी रुकनपुरा निवासी स्वर्गीय अयोध्या सिंह का बेटा है. उसने पुलिस को बताया की कुरकुरी मौजा में उसकी दो कट्ठा सात धुर जमीन है जो चार दिवारी की गई थी जिसके तोड़ दिया गया

इस संबंध में सुशील ने फुलवारी शरीफ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button