BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatnaTravel

12 घंटे के अंदर एम्बुलेंस लूट कांड मे शामिल चार अपराधी गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ,

फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत खगौल लख के पास एम्बुलेंस चालक के साथ मारपीट कर एम्बुलेंस और मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है. नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में की गई त्वरित कार्रवाई में फॉर्च्यूनर सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लूटी गई एम्बुलेंस, चालक का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर वाहन भी बरामद कर लिया गया है.
पुलिस के अनुसार 31 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों ने खगौल लख के पास एक एम्बुलेंस चालक और उसके दो सहयोगियों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हुए एम्बुलेंस रजिस्ट्रेशन संख्या UP23T 4521 और चालक का मोबाइल फोन लूट लिया है. इस मामले में एम्बुलेंस मालिक के लिखित आवेदन पर फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या 218/26, दिनांक 31.01.2026, धारा 309 (4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने विशेष छापामारी दल का गठन किया और तकनीकी अनुसंधान व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या BR 25J 8872 की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय कुमार को हिरासत में लिया. उसकी निशानदेही पर अगमकुआं थाना क्षेत्र से फॉर्च्यूनर वाहन बरामद किया गया. आगे की छापामारी में खगौल लख के पास से लूटी गई एम्बुलेंस और एम्बुलेंस चालक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया, जबकि घटना में शामिल अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय कुमार उम्र 26 वर्ष पिता श्री कान्त राय, वर्तमान पता बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी कंकड़बाग थाना अगमकुआं पटना, अरविन्द कुमार उम्र 22 वर्ष पिता दिनेश पासवान निवासी मिल्की थाना कृष्णागढ़ जिला भोजपुर, मनीष कुमार उम्र 20 वर्ष पिता धन्नु राम निवासी अगिऑव थाना अगिऑव जिला भोजपुर और पवन कुमार उम्र 19 वर्ष पिता लक्ष्मण सिंह निवासी गोपाल के बथान थाना जगदीशपुर जिला भोजपुर के रूप में की गई है.
इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अपराधियों ने फॉर्च्यूनर वाहन से आकर वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने त्वरित और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि लूट और हिंसक घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button