BiharHEALTHLife StylePatnaPOLITICSTechUncategorized

राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार की माता 96 वर्षीय सोना देवी का निधन.

फुलवारी शरीफ. प्रखंड के पूर्व प्रमुख एवं राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ कद्दावर नेता विनोद कुमार की माता, 96 वर्षीय सोना देवी का शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया. स्वर्गीय सोना देवी, वरिष्ठ सीपीआई नेता एवं पूर्व मुखिया रहे स्व. राम नारायण सिंह की धर्मपत्नी थीं. उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

शुक्रवार देर शाम पूर्व मंत्री श्याम रजक पटना के हरनी चक स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधायक (सीपीआईएमएल) गोपाल रविदास समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व समाज के विभिन्न वर्गों ने सोना देवी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख प्रकट किया.

Oplus_131072

स्वर्गीय सोना देवी एक धर्मपरायण महिला थीं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करती थीं. अपने सौम्य स्वभाव और परोपकारी कार्यों के कारण वे समाज में सम्मानित स्थान रखती थीं.

वे अपने पीछे पुत्र विश्वनाथ सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार, गुड्डू कुमार, भतीजा सुदर्शन सिंह, शैलेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में बहुओं, बेटी,नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं.

Advertisement

पूर्व प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार ने बताया कि उनकी माता जी का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 8 बजे हरनी चक स्थित आवास से दीघा गंगा घाट के लिए रवाना होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button