BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatna

महिला गर्भवती महिलाओ नवजात बच्चे की सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए एम्स में कार्यक्रम

नवजात की सुरक्षा पर फोकस, माताओं को दिया जाएगा विशेष संदेश

फुलवारी शरीफ. अजीत । एम्स पटना के पेशेंट सेफ्टी सेल की ओर से सोमवार 8 सितम्बर को “सेफ न्यूबॉर्न एंड चाइल्डहुड” विषय पर जागरूकता और संवेदनशीलता से जुड़े सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत की गई. इस आयोजन का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और समाज को शिशु एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है.

इस कार्यक्रम का संचालन ईडी डॉ. एस. वर्ष्णेय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. नोडल पेशेंट सेफ्टी ऑफिसर डॉ. दिवेंदु भूषण ने बताया कि हर गर्भवती महिला तक नवजात और बाल सुरक्षा का संदेश पहुँचना जरूरी है. उन्होंने नवजात के नियमित वज़न की जांच और समय पर टीकाकरण की महत्ता पर जोर दिया.

Oplus_131072

कार्यक्रम का उद्घाटन ऑफिसिएटिंग एमएस डॉ. अमित राज और डीन एकेडमिक्स डॉ. संजय पांडे ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. मुक्ता अग्रवाल, नवजात शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. भावेश कांत, डॉ. आर.के. मोंडल, डॉ. रतेश नायर, डॉ. हसमुख जैन सहित विभिन्न संकाय सदस्यों की उपस्थिति रही.

Advertisement

आगामी सप्ताह के लिए कई कार्यक्रम तय किए गए हैं जिनमें पोस्टर प्रेजेंटेशन, आउटरीच प्रोग्राम, रंगोली प्रतियोगिता और सिक्योरिटी गार्ड्स को बीएलएस ट्रेनिंग शामिल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button