BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

स्व. रवींद्र नाथ जी की पुण्यस्मृति में श्रद्धांजलि सभा, विधायक गोपाल रविदास ने दी श्रद्धांजलि

फुलवारी शरीफ, शनिवार क़ो स्वर्गीय रवींद्र नाथ जी की पुण्यस्मृति में संपतचक अजीमचक स्थित प्रांगण में आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल रविदास विशेष रूप से उपस्थित हुए. उन्होंने स्व. रवींद्र नाथ जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि स्वर्गीय रवींद्र नाथ जी का जीवन समाज सेवा, नैतिक मूल्यों और प्रेरणादायी विचारों से परिपूर्ण रहा.

Oplus_131072

उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया. विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने भी स्व. रवींद्र नाथ जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई .

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button