BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatnaरोजगार

स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत

फुलवारी शरीफ. फुलवारी शरीफ प्रखंड में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “स्वच्छता ही सेवा है” और यह सेवा का पर्व हम सभी को मिलकर मनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम सबको अपने घर, मोहल्ला, गाँव और आसपास के क्षेत्रों में सामूहिक प्रयास के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी को समाप्त करना होगा. जब तक हमारे आस-पास से गंदगी नहीं हटेगी, तब तक छोटी-छोटी बीमारियाँ फैलती रहेंगी, जिससे हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इसके साथ ही यह हमारी आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है.

Oplus_131072

स्वच्छता ही सेवा अभियान का मुख्य थीम “स्वच्छ उत्सव” है. यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें अभियान के पांच प्रमुख स्तंभ होंगे – लक्षित स्वच्छता इकाई, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, स्वच्छता मित्र सुरक्षा शिविर, स्वच्छ एवं हरित उत्सव और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता.

कार्यक्रम का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता समिति, पटना तथा आगा खान फाउंडेशन के सहयोग से किया गया. सहायक अधिकारी वास मिराज ने जानकारी दी कि 25 सितंबर को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” का विशेष आयोजन किया जाएगा. इस दिन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों, समुदाय के सदस्यों एवं सेलिब्रिटीज को आमंत्रित कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया.

Advertisement
Oplus_131072

स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जैसे जागरूकता रैली, घर-घर अभियान, पदयात्रा, साइकिल मार्च, निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छता शपथ आदि. साथ ही जीविका दीदी के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी प्रस्तावित है.

इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, विकास मित्र सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button