BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

स्तन कैंसर जागरूकता माह की शुरुआत

एम्स पटना ने नौबतपुर में मनाया स्तन कैंसर जागरूकता दिवस

फुलवारी शरीफ. एम्स पटना के सामुदायिक एवं परिवार चिकित्सा विभाग द्वारा 6 अक्टूबर 2025 को नौबतपुर स्थित रेफरल अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया. यह आयोजन अक्टूबर माह में मनाए जाने वाले स्तन कैंसर जागरूकता माह के शुभारंभ के रूप में किया गया.यह आयोजन इस वर्ष की थीम — “हर कहानी है ख़ास, हर सफ़र है महत्वपूर्ण” के अनुरूप था. इस थीम के तहत संदेश दिया गया कि हर व्यक्ति की स्तन कैंसर से जुड़ी यात्रा अलग होती है और हर किसी को समय पर व उपयुक्त देखभाल मिलनी चाहिए, चाहे उनका पृष्ठभूमि या स्थान कुछ भी हो

Oplus_131072

कार्यक्रम के दौरान विभाग के फैकल्टी सदस्यों और रेज़िडेंट डॉक्टरों द्वारा एक स्वास्थ्य वार्ता (हेल्थ टॉक) आयोजित की गई. इसमें महिलाओं के लिए स्वयं स्तन परीक्षण (ब्रैस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन) के महत्व, स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान, जोखिम कारकों और स्क्रीनिंग सेवाओं की उपलब्धता पर विस्तार से जानकारी दी गई.

Oplus_131072

डॉक्टरों ने बताया कि स्तन कैंसर से बचाव और शुरुआती पहचान ही इस बीमारी से जीवन रक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है. साथ ही वार्ता में पुरुषों की भूमिका पर भी विशेष बल दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि पुरुष समाज में स्तन कैंसर के बोझ को कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, यदि वे महिलाओं को स्वयं स्तन परीक्षण करने, नियमित जांच कराने और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रोत्साहित करें.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button